( Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, (Kalyan Singh) की हालत नाजुक व अस्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।
एसजीपीजीआई लखनऊ ( Lucknow) की ओर से मंगलवार सुबह साढ़े 10 दस बजे जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की हालत स्थिर नहीं है। शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ‘ऑक्सीजन थेरेपी’ शुरू की गई। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है।
बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी नियमित रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह(Kalyan Singh) को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक कई बार उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनका हालचाल जाना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनसे मिल चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?