संसद का मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी (Congress ) का तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर( Manipur ) प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम (Govindas Konthoujam) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मणिपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।हाल ही में पंजाब में विवाद के बाद अब कांग्रेस के लिये मणिपुर( Manipur ) में मुसीबत खडी हो गयी है।
गोविंददास कोंथौजम (Govindas Konthoujam) कांग्रेस पार्टी से मणिपुर ( Manipur ) की बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिुपर ( Manipur )कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते बीते माह में भाजपा ( BJP ) ने शारदा देवी के मणिपुर इकाई की कमान दी थी।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस बात की पुष्टि की थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से देवी के नाम को मंजूरी मिल गई है। उनसे पहले पार्टी के प्रदेश प्रमुख साइखोम टीकेंद्र सिंह का मई में कोविड-19 के चलते देहांत हो गया था।
दरअसल मणिपुर ( Manipur )विधानसभा चुनाव भी 2022 में होने वाले हैं, ऐसे में बीजेपी लगातार अपने पांव मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है। यही वजह है कि जून महीने में महीने में ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष के पद में बदलाव किया था। बीजेपी की कोशिश है कि सत्ता एक बार फिर बीजेपी के हाथ में ही रहे,मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सत्ता दोबारा हासिल करने की कोशिश करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?