हाल ही में मोदी सरकार में मंत्री बने जॉन बर्ला( John Barla )अब पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की ममता बनर्जी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाए गए बर्ला के खिलाफ जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने लखीपारा टी स्टेट मैनेजमेंट को कार्रवाई शुरू करने को कहा है। अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बर्ला पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाया है। आदेश के मुताबिक, इसे तोड़ा जा सकता है।
जलपाईगुड़ी ( Jalpaiguri )की जिलाधिकारी मौमिता गोडारा बसु ( Moumita Godara Basu )ने ब्लॉक भूमि और भूमि राजस्व अधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जॉन बर्ला ( John Barla ) ने अवैध रूप से जिले के बानारहाट में छामूरछी मोड़ पर सरकारी जमीन पर कब्जा करके तीन पक्के मकानों का निर्माण कराया। बसु ने फोन पर कहा, ”यह जमीन किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि लीज पर ली गई जमीन है, जहां कोई पक्के ढांचे नहीं बना सकता है। मैंने चाय बागान प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और तुरंत वापस लेने को कहा गया है। मैंने उनसे कहा है कि जितनी जल्दी संभव हो कार्रवाई की जाए।”
जिला प्रशासन ने स्थानीय टीएमसी नेताओं से मिली शिकायत के बाद प्रखंड भूमि और भूमि राजस्व अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी सांसद अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन के एक सूत्र ने बताया, ”कंपनी ने अपने खत में जिला प्रशासन से कहा है कि उसने बर्ला को लीज पर ली गई जमीन पर कॉमर्शल बील्डिंग बनाने की अनुमति नहीं दी थी।”जॉन बर्ला ( John Barla ) लखीपारा चाय बागान में 2018 तक कर्मचारी थी। उन्हें चाय बागान की ओर से क्वार्टर भी उपलब्ध कराया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?