वाराणसी (Varanasi) में बुधवार की दोपहर महिला चिकित्सक कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना गुप्ता दत्ता( Dr. Sapna Gupta Dutta ) की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या करने वाले डॉ. गुप्ता के देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि नौकर की भी भूमिका संदिग्ध दिख रही है। वारदात के बाद से वह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मामला वाराणसी (Varanasi) में सिगरा थाना क्षेत्र के चंद्रिका नगर कॉलोनी का है। दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाने वाली कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. सपना गुप्ता दत्ता ( Dr. Sapna Gupta Dutta ) की देवर अनिल कुमार दत्ता ने हत्या कर दी। हथौड़े से इतना जोरदार प्रहार किया कि सिर फट गया। पूरा फर्श पर खून फैल गया और कमरे की दीवारों में खून के छींटे लग गए।
मौके पर एसीपी चेतगंज और सिगरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद में देवर ने भाभी की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि ससुर डॉ. रजनीकांत की बड़ी रकम विद्यापीठ रोड स्थित एक बैंक में जमा है। इसे लेकर देवर और भाभी के बीच में पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था।
भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी देवर खुद सिगरा थाने पहुंच गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर घटना के बारे में पुलिस को बताया। आरोपी ने कहा कि वह विश्वनाथ गली में रहता है और हर दिन महमूरगंज की संतरघुवर नगर कॉलोनी में अपने माता-पिता से मिलने जाता था।
अनिल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जब वह अपने माता-पिता से मिलने गया तो उसकी भाभी डॉक्टर सपना दत्ता ( Dr. Sapna Gupta Dutta ) ने उसे नपुंसक कहा। साथ ही उसके बढ़े भैया को भी ऐसा ही कहा। जिससे उसने अपना आपा खो दिया। अनिल ने चिकित्सकीय कार्य में प्रयोग किए जाने वाले हथौड़े और कैंची से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी देवर अनिल कुमार दत्ता कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. रजनीकांत दत्ता का बेटा है।संत रघुवर नगर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. रजनीकांत दत्ता 1985 में कांग्रेस से विधायक थे। उनके पांच बेटे थे। इसी साल अप्रैल में एक बेटे की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से डॉ. रजनीकांत के 4 बेटों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। एक तरफ डॉ. सपना दत्ता व उनके पति डॉ. अंजनी दत्ता, जबकि 3 बेटे एक दूसरी तरफ हैं। डॉ. सपना और उनके पति का क्लीनिक उनके पैतृक घर के ग्राउंड फ्लोर पर है। डॉ. सपना के पति भी फिजिशियन हैं। यहीं उनकी हत्या हुई।
वाराणसी (Varanasi) के संत रघुवर नगर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. रजनीकांत दत्ता 1985 में कांग्रेस से विधायक थे। उनके पांच बेटे थे। इसी साल अप्रैल में एक बेटे की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से डॉ. रजनीकांत के 4 बेटों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। एक तरफ डॉ. सपना दत्ता व उनके पति डॉ. अंजनी दत्ता, जबकि 3 बेटे एक दूसरी तरफ हैं। डॉ. सपना और उनके पति का क्लीनिक उनके पैतृक घर के ग्राउंड फ्लोर पर है। डॉ. सपना के पति भी फिजिशियन हैं। यहीं उनकी हत्या हुई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?