दिल्ली ( Delhi ) दौरे से पहले तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के सांसदों ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी( Mamata Banerjee ) को संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया है। ।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सांसद नहीं हैं। हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी की भारी जीत के बावजूद वह नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गईं। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें छह महीने के भीतर किसी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आना होगा। अब दिल्ली में टीएमसी सांसदों ने ममता बनर्जी को पार्टी के संसदीय दल का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है।
टीएमसी के राज्यसभा सासंद डेरेक ओ ब्रायन ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने लंबे समय तक टीएमसी संसदीय दल का नेतृत्व किया है और इसे दिशा दी है।
डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, हम केवल एक वास्तविकता को औपचारिक रूप दे रहे हैं। हमारी अध्यक्ष (ममता बनर्जी) सात बार संसद की सदस्य रही हैं। उनके पास संसदीय दल का नेतृत्व करने की क्षमता है। उनके पास अनुभव और विजन है। वह वैसे भी हमारा नेतृत्व कर रही थीं। तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि यह फैसला वैचारिक और रणनीतिक, दोनों स्तरों पर लिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सभी सांसदों ने ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना। ममता बनर्जी खुद संसद की सदस्य नहीं हैं। बंगाल की की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। दो अन्य सीटों के लिए चुनाव होने हैं, जहां उम्मीदवारों की मौत के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए ममता बनर्जी के लिए ये उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं।टीएमसी सुप्रीमो अगले हफ्ते दिल्ली में डेरा डाले रहेंगी। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मिल गया है। उनके कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलने की भी उम्मीद है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?