राजस्थान ( Rajasthan ) के भरतपुर (Bharatpur ) में शुक्रवार को उद्योग नगर थाना इलाके के सांतरुक गांव में पति-पत्नी ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। महिला का शव सुबह कमरे के अंदर लटका हुआ मिला तो पति का शव बरामदे में लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्चरी में रखवाया।बेरोजगार युवक ने नौकरी न मिलने से था परेशान था ।इधर महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुर वीरेंद्र, सास लोंगश्री और जेठ हरिचंद पैसों की मांग करते थे। इसकी वजह से उनकी बेटी ने पति के साथ आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र (27) व गायत्री (25) की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। गायत्री भरतपुर जिले के डीग थाना इलाके के मवई गांव की रहने वाली है। जितेंद्र पिछले 4 महीने से अपने मां-बाप से अलग पत्नी के साथ रह रहा था। भरतपुर (Bharatpur )पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के बाद जब गांव में लोगों से पूछताछ की तो पता चला गायत्री सुबह गांव में पानी भरने आई थी। इसके बाद 9 बजे करीब पहले गायत्री ने कमरे में और बाद में जितेंद्र ने फांसी लगा ली। सुबह 9 बजे के बाद जब इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो गांव के ही एक व्यक्ति ने गेट खोला। उसने देखा कि बरामदे में जितेंद्र का शव लटका हुआ था। जिसके बाद जितेंद्र के घर कई लोग जमा हो गए। जब वह अंदर गए तो एक कमरे में जितेंद्र की पत्नी गायत्री का शव भी लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। FSL की टीम ने भी मौका मुआयना किया।
भरतपुर (Bharatpur )पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गायत्री के पिता का कहना है कि गायत्री और उसकी सास की आपस में नहीं बनती थी। गायत्री के परिजनों ने दहेज का मामला दर्ज कराया है।
बेरोजगार जितेंद्र टीचर की तैयारी कर रहा था।नौकरी न मिलने से था परेशान था, घर चलाने के लिए वह खेतीबाड़ी भी करता था। शादी के बाद जितेंद्र के पिता वीरेंद्र और उसकी मां लोंग श्री उसके साथ ही रहते थे, लेकिन करीब 4 महीने पहले वह दूसरे मकान में अपने बड़े बेटे हरिचंद के साथ शिफ्ट हो गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?