मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुरैना ( Morena ) जिले में शनिवार को जमीन को लेकर हुये खूनी संघर्ष में बाप-बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि दाे लाेग गंभीर रूप से घायल हुये हैं।वारदात शनिवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विंडवा क्वारी पंचायत के रामचरण का पुरा गांव में हुई। यहां एक ही परिवार के दो गुटों में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते मृतकों ने एक साल पहले आरोपियों के पिता को सरियों से हमला कर गोली मारी थी। इस हमले में वह बच गए थे। हालांकि बाद में उनकी कोरोना से मौत हो गई थी। बदला लेने के लिए आरोपियों ने बाप-बेटे पर हमला कर दिया।
मुरैना ( Morena )पुलिस के मुताबिक क्वारी विडवा गांव में राजमन गुर्जर और रामलखन गुर्जर रिश्ते में भाई हैं। दोनों ही अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह रामलखन के बेटे जयराम, लक्ष्मण गुर्जर अपने साथियों ध्रुव, रामदीन, जगदीश, गिर्राज, सत्यभान व अन्य के साथ राजमन के घर पहुंचे। लोहे के सरियों और बंदूकों से लैस आरोपियों ने घर में घुस कर राजमन गुर्जर (50) और राधे गुर्जर पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए परिवार के सदस्य विष्णु गुर्जर और रामहरि गुर्जर काे भी मारा।
राजमन, राधे और परिवार के दो लोगों को पीटने के बाद आरोपी फरार हो गए। परिवार वाले चारों को मुरैना जिला अस्पताल ले गए। यहां से ग्वालियर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजमन और राधे की मौत हो गई। विष्णु और रामहरि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरैना ( Morena )पुलिस का कहना है कि राजमन और राधे ने 2020 में इसी तरह आरोपियों के पिता रामलखन पर सरियों से हमला कर दिया था। दोनों ने उसके हाथ-पैर तोड़कर गोली मार दी थी। वह बच गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद कोरोना से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पिछले साल भी लड़ाई हुई थी।सिविल लाइन थाना पुलिस ने वारदात में 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?