बिहार (Bihar ) के गोपालगंज( Gopalganj )जिले के कटेया थाना इलाके में पति से फोन पर झगड़े के बाद एक महिला अपनी 4 बच्चियों के साथ नहर में कूद गई। बच्चों को नहर में धकेलने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी चीख-चिल्लाहट सुन ली। लोगों ने महिला के साथ 1 बच्ची को सुरक्षित बचा लिया, जबकि 3 की डूबने से मौत हो गई। मां-बेटी को इलाज के लिए गोपालगंज( Gopalganj ) कटेया पीएचसी में भर्ती करवाया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घायलों की पहचान असलम अंसारी की पत्नी नूरजहां खातून और हसीना खातून (5 साल) के रूप में की गई है। मृतकों में गुलाबसा खातून ( 9 साल), नूरसबा खातून (3 साल) और तैरवा खातून (2 साल) शामिल हैं।पुलिस ने महिला नूरजहां खातून को गिरफ्तार कर लिया।
सुरक्षित बचाई गई बच्ची हसीना खातून ने बताया कि मां पापा से फोन पर बात कर रही थी- ‘इसी दौरान दोनों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद मां हम लोगों को लेकर मामा के घर ले जाने के बहाने घर से निकल गई। इसके बाद वह हमें नहर के पास ले गई और धक्का देने लगी। जब हम लोग नहर में नहीं कूदे तो उन्होंने हमें जबरन नहर में धक्का दे दिया। इसी बीच लोग बच्चियों का शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। जान पर खेलकर लोगों ने नूरजहां के साथ हसीना को बचा लिया। पानी से निकलने के बाद महिला मौके से फरार हो गई। वहीं, परिजन हसीना को इलाज के लिए ले गए।
बताया कि असलम अंसारी विदेश में रहकर कमाता है। शुक्रवार देर रात पत्नी नूरजहां से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों की लड़ाई शुरू हो गई। तू-तू, मैं-मैं से होता हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि नूरजहां अपनी 4 बेटियों के साथ नहर में कूदने निकल पड़ी। उसने एक-एक कर अपनी बच्चियों को नहर में ढकेल दिया और खुद भी उसी में कूद पड़ी। इधर, बच्चियों की शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक चारों नहर में समा चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को बचाने के लिए छलांग लगा दी। इसमें से 1 बच्ची के साथ महिला को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। गोपालगंज( Gopalganj )पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?