गुजरात काडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर राकेश अस्थाना( Rakesh Asthana )को दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) का नया आयुक्त बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालयके आदेश के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक अस्थाना को तत्काल प्रभाव से अपना पद संभालने को कहा गया है।
राकेश अस्थाना( Rakesh Asthana ) 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे अस्थाना को कुछ दिन पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्थाना अगले एक साल तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहेंगे। 1984 बैच के आईपीएस अस्थाना सीबीआई के विशेष निदेशक रहे हैं।
राकेश अस्थाना ( Rakesh Asthana )ने झारखंड के नेतरहाट विद्यालय से पढ़ाई की है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ाई की थी।
संयुक्त बिहार में चारा घोटाले से संबंधित मामले की जांच में भी राकेश अस्थाना की अहम भूमिका रही थी। सीबीआई एसपी रहते हुए चारा घोटाले की जांच उनके नेतृत्व में की गई थी। चारा घोटाले की जांच के शुरुआती दिनों में धनबाद में सीबीआई के एसपी पद पर पोस्टेड थे और मामले की जांच कर रहे थे। ये दौर लालू यादव के बुलंदियों का दौर था। मामले की जांच के बाद अस्थाना ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 1996 में चार्जशीट दायर की। 1997 में लालू यादव पहली बार गिरफ्तार हुए थे।
सीबीआई में रहते हुए तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा के साथ हुए विवाद के बाद राकेश अस्थाना एक बार फिर से चर्चा में आए थे, जिसके बाद उनका तबादला सीबीआई से कर दिया गया था। राकेश अस्थाना डीजी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।
राकेश अस्थाना के दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त होने के बाद आईटीबीपी महानिदेशक एसएस सेसवाल को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अस्थाना इससे पहले डीजी बीएसएफ का पद संभाल रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?