उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना, पंजाब से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है।
बाराबंकी (Barabanki)में अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे एक्सल टूटने से खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।
बाराबंकी (Barabanki) हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मजदूर थे, जो हरियाणा से बिहार जा रहे थे।
जिस समय हादसा हुआ उस समय भारी बारिश होने के चलते बचाव कार्य में भी समस्या आई है। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बस के यात्रियों को बाहर निकालने में सफलता पाई। राहत और बचाव का काम अभी जारी है।
इस घटना के बाद हाईवे जाम रहा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। मृतकों में सभी लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।मृतकों में सुरेश यादव, इंदल महतो, सिकंदर मुखिया, मोनू साहनी, जगदीश साहनी, जय बहादुर साहनी, बैजनाथ राम, बलराम की अभी तक शिनाख्त हो सकी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। तेज बारिश के कारण पुलिस को भी करीब आधे घंटे बाद घटना की जानकारी मिल सकी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?