झारखंड( Jharkhand ) के धनबाद (Dhanbad )में बुधवार सुबह धनबाद कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद( judge Uttam Anand )की मॉर्निंग वॉक करते समय ऑटो सवार अपराधियों ने रणधीर वर्मा चौक के पास हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर में हथौड़े से सर में चोट के निशान मिले है।
धनबाद (Dhanbad )में रोज की तरह न्यायाधीश मार्निंग वाक करने अपने आवास से गल्फ ग्रांउड मॉर्निंग वॉक करने जा रहे थे। तभी रणधीर वर्मा चौक के आगे न्यू जजेज कॉलोनी के पास समान दिशा से आ रही एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार उनको हथौड़ा मार हत्या कर दी । न्यायाधीश तड़पते रहे परंतु उन्हें उठाने कोई नहीं आया। तभी रास्ते पर चल रहे पीएचडी के कर्मचारी पवन पांडे की नजर उन पर पड़ी तो पवन पांडे ने टेंपू पर न्यायधीश को एसएनएमसीएच पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
घटना के बाद मिले सीसीटीवी फुटेज ने दुर्घटना पर सवाल खड़ा कर दिया है। लोग इसे साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। दोपहर होते-हाेते न्यायाधीश की माैत का मामला रांची हाईकोर्ट तक पहुंच गया। हाईकोर्ट ने धनबाद (Dhanbad ) के जिला जज से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने अपने दफ्तर में हाई लेवल मीटिंग की।
उत्तम आनंद के कोर्ट में कुख्यात अपराधियों के कई बड़े केस की सुनवाई चल रही थी। इसमें सिंह मेंशन के करीबी रंजय सिंह का हत्याकांड भी शामिल है। इतना ही नहीं जेल में बंद दर्जनों हत्याकांड में संलिप्त गैंगस्टर अमन सिंह मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में चल रही थी। साथ ही यूपी के शूटर अभिनव प्रताप सिंह, जिसने धनबाद में कई घटनाओं को अंजाम दिया है, के मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में हो रही थी।उत्तम आनंद छह माह पूर्व ही बोकारो जिले से ट्रांसफर होकर धनबाद आए थे। न्यायाधीश ने तीन दिन पूर्व यूपी के शूटर अमन सिंह ने एक शार्गिद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?