उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ ( Azamgarh ) जिले में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर मां के ही सामने उसकी बेटी की गर्दन काट दी । हत्या की सनसनीखेज वारदात से लोग सहम गए। शहाब नाम युवती की शादी रिश्तेदारी में एक युवक से तय थी। किसी बात को लेकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मनमुटाव को शांत करने के लिए युवक ने युवती को पुल के पास बुलाया। मां के साथ पहुंची युवती का युवक ने गर्दन काट कर मार डाला। मां के सामने बेटी की तड़प तड़प कर मौत हो गई।
मामला आजमगढ़( Azamgarh ) जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर पुल के पास बुधवार शाम चार बजे का है। वह अपनी मां के साथ युवक से मिलने आई थी। मां के मौके से हटते ही युवक ने युवती की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
आजमगढ़( Azamgarh )शहर के कोट बाजबहादुर मोहल्ले की 25 साल की युवती शहाब की शादी रिश्तेदारी के ही एक युवक से तय थी। दोनों फोन पर बातचीत भी करते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया तो युवती ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद समाप्त करने के बहाने युवक ने युवती को बद्दोपुर पुल के पास बुलाया। बुधवार को शाम चार बजे युवती अपनी मां के साथ बद्दोपुर पुल के पास पहुंची।
बातचीत करते हुए युवक उसे कुछ दूर ले गया। मां की आंखों से ओझल होते ही उसने युवती का गला धारदार हथियार से रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने बेटी को जमीन पर तड़पते देखा तो शोर मचाने लगी। आसपास पशु चरा रहे लोग दौड़े तो युवक बाइक से मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। युवती शहाब लखनऊ में रह कर मेडिकल प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रही थी। इन दिनों वह घर आई थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत