मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) के राष्ट्रीय शूटर नमन पालीवाल( Naman Paliwal ) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ एक महिला खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि धार के पास उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाडर से टकराकर पलट गई ।
बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड जाकर दो-तीन बार पलटी खा गई थी। हादसे की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और नमन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धार ( Dhar )के जिला अस्पताल भेजा। वहीं, इंदौर से धार जिला अस्पताल पहुंचे युवती के रिश्तेदार दीपक नागर ने बताया कि कार में सवार युवक और युवती राइफल शूटर हैं। नमन पालीवाल ( Naman Paliwal )के इंदौर के खजराना के रहने वाले थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नमन पालीवाल और एक महिला खिलाड़ी जयपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान धार के पास फोरलेन पर गाड़ी बेकाबू होकर टकरा गई और करीब 5 से 6 मीटर जाकर पलटी खा गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल ( Naman Paliwal )की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला खिलाड़ी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। धार में हुए सड़क हादसे में राइफल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी नमन पालीवाल के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में घायल एक और खिलाड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?