उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) के पुलिस थाना दातागंज में ऑनर किलिंग (Honour Killing )की दुस्साहिक वारदात सामने आई है। रात घटी घटना में थाना कोतवाली के गेट पर एक युवती की सगे भाइयों ने चाकू से गला काटकर निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपित भाइयों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब वह अपने प्रेमी के साथ कोतवाली में बयान दर्ज कराने आई थी। घटना के बाद जहां पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बदायूं (Badaun) के दातागंज के गांव में रहने वाले जुड़वा भाइयों ने एक ही महिला से शादी की थी जुड़वा भाइयों से शादी करने के बाद महिला ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी की उम्र करीब 20 साल थी। वह बीए की छात्रा थी।छात्रा करीब एक माह पहले यहीं के रहने वाले युवक के साथ चली गई थी।पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।परिवार ने उसे नाबालिग दिखाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
युवती ने इसके जवाब में शादी कर हाईकोर्ट में खुद को बालिग बताया था। हाईकोर्ट ने इस बारे में दातागंज पुलिस को निर्देश दिया था कि नवदंपती की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
रात को छात्रा प्रेमी के साथ बदायूं (Badaun) के दातागंज कोतवाली में सरेंडर के साथ ही बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। बताया जाता है छात्रा और प्रेमी कोतवाली के अंदर मौजूद थे। इसी बीच छात्रा के स्वजन को उसके आने की भनक लग गई। भनक लगने पर छात्रा के स्वजन व प्रेमी के स्वजन भी कोतवाली आ गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही।
इस समझौते से छात्रा के भाई नाखुश थे। छात्रा का एक भाई उसे बहाने से कोतवाली गेट पर ले गया। जहां उसके गले पर चाकू रेंत दिया। इससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। पुलिस छात्रा को सीएचसी पर ले गई। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात ही दो आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दातागंज कोतवाल अजीत सिंह का कहना है की दो भाइयों द्वारा बहन की चाकू से गला रेंत कर हत्या कर दी गई है। आरोपित गांव के पास ही पहले से घात लगाए हुए बैठे थे। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?