आगरा( AGRA) में बारिश के दौरान हुए जलभराव के कारण शाम चार बजे से देर रात तक शहर में एमजी रोड से लेकर नेशनल हाईवे तक वाहन रेंगते रहे। आगरा-दिल्ली हाईवे पर भगवान टाकीज से लेकर सिकंदरा तक भीषण जाम लगा रहा। वाहन चालक जाम से निकलने के लिए लॉयर्स कॉलोनी और ट्रांसपोर्ट नगर की ओर निकले तो वहां भी फंस गए।
आगरा( AGRA) में कई घंटे की बारिश के दौरान सड़कों पर हुए जलभराव से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शाम पांच बजे दफ्तरों के बंद होने के बाद लोग सड़कों पर निकले तो जाम में फंसकर रह गए। एमजी रोड पर सूरसदन से लेकर दीवानी चौराहे तक जाम लगा। प्रतापपुरा चौराहे पर शाम छह से सात बजे तक वाहन फंसे रहे। शाहगंज-बोदला मार्ग पर भी भीषण जाम लगा रहा। देर रात तक वाहन रेंगते रहे।
आगरा( AGRA) शहर में आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साथ ही सर्विस रोड पर भरे पानी के कारण जाम लगा रहा। फतेहाबाद रोड पर शाम पांच से रात नौ बजे तक जाम लगा रहा। सिकंदरा बोदला रोड पर सब्जी मंडी के सामने सीवर की खुली डक्ट में ट्रक फंसने के कारण दोपहर तीन बजे से शाम आठ बजे तक जाम लगा रहा। शाहगंज चौराहे पर रुई की मंडी से लेकर अर्जुन नगर फाटक तक जाम लगा रहा। पूरे शहर में जलभराव के कारण शाम से रात तक ट्रैफिक रेंगता रहा।
हाईवे पर आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण सर्विस रोड से ट्रैफिक निकल रहा है। जलभराव के कारण सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए हैं। यहां वाहन फंस गए। शाम चार बजे से खंदारी फ्लाईओवर के नीचे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया, जो कि देर रात तक चलता रहा।
वाहन चालक लॉयर्स कॉलोनी और ट्रांसपोर्ट नगर होकर गुजरे वह भी जाम में फंस गए। इस जाम के कारण आईएसबीटी से बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सिकंदरा के अस्पताल में मरीज भर्ती कराने पहुंची एंबुलेंस भी एक घंटे तक फंसी रही।
आगरा( AGRA) शहर फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के कार्य के कारण दोनों ओर का ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला गया। यहां बारिश के बाद जलभराव और गड्ढों में गाड़ियां फंस गई। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक यहां जाम लगा रहा। शाहगंज-बोदला मार्ग पर भी भीषण जाम लगा रहा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत