सीबीआई ने तिहाड़ जेल( Tihar Jail ) के एक विचाराधीन कैदी श्रीकांत रामास्वामी( Srikant Rama Swami ) की मौत के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि अन्य कैदियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सीबीआई इस मामले में जेल कर्मियों की लापरवाही का भी पता लगाएगी।
सीबीआई के मुताबिक तिहाड़ जेल ( Tihar Jail )में श्रीकांत रामास्वामी नाम का एक विचाराधीन कैदी बंद था। इस वार्ड में अन्य कैदी भी बंद थे। 14 मई 2021 को विचाराधीन कैदी श्रीकांत रामास्वामी के साथ बैरक के अन्य विचाराधीन कैदियों ने मारपीट की थी। इसके बाद श्रीकांत की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।
आरंभिक जांच में पता चला था कि उसे उसके साथ बंद चार कैदियों ने मारपीट की थी। मामले में तिहाड़ जेल ( Tihar Jail )प्रशासन की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर श्रीकांत रामास्वामी के साथ बंद चार अन्य विचाराधीन कैदियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस की जांच से मृतक कैदी के रिश्तेदार नाखुश थे। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ( Delhi High Court) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को निर्देश दिया कि वह इस बाबत अपने यहां मुकदमा दर्ज करे और मामले की जांच करे। सीबीआई इस बात की भी जांच करेगी कि इस पूरे मामले में कहीं तिहाड़ जेल कर्मियों की लापरवाही तो नहीं है। वह इस मामले में दिल्ली पुलिस के जरिए गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से भी पूछताछ करेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?