चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav) धीरे-धीरे सियासत में सक्रिय हो रहे हैं।दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर करीब दो महीनों से स्वास्थ्य लाभ कर रहे लालू प्रसाद यादव हाल ही में लोगों से मिलने जुलने का सिलसिला भी शुरू कर चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) से मिलने उनके आवास पर पहुंचे,इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
लंबे समय बाद लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव ने एक-दूसरे से मुलाकात की। दोनों ने सोमवार को दिल्ली में एक साथ चाय पी और खुलकर बातचीत की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav) भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मंथन हुआ। लालू और अखिलेश ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया में शेयर की हैं।
मुलाकात के बाद लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav)ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान, गैर बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए हमारी साझी चिंताएं और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और साम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोक समता एवं समाजवाद की आवश्यकता है।’
लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav)जमानत पर जेल से बाहर हैं। वे दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रुके हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने एनसीपी चीफ शरद पवार से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा भी कई नेताओं से वे लगातार मिल रहे हैं। मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav )भी काफी दिनों से दिल्ली में ही हैं। लालू-मुलायम की मुलाकात मीसा के आवास पर हुई।इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि यूपी चुनाव में लालू समाजवादी पार्टी को समर्थन दे सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?