उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों(Schools)को 15 अगस्त से खोला जाएगा। विद्यालयों में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ कक्षाओं के संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू की जाएगी। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath )की अध्यक्षता में लोक भवन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र 2021-22 शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है उन्हें अगली कक्षा में दाखिले की प्रकिया भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वाधीनता दिवस की तिथि से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों (Schools)में स्वाधीनता दिवस के दिन ‘स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव’ के आयोजित करने और 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारंभ शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। उन्होंने स्नातक स्तर के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन हर हालत में एक सितंबर से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत पठन-पाठन कराने, शिक्षण संस्थानों में सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, मास्क की भी व्यवस्था और 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।
यूपी में मार्च से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। इससे पहले जून के आखिरी सप्ताह में सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों में एक जुलाई से सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज चलाने की बात कही थी। इसके बाद से सभी स्कूल खुले हुए हैं। लेकिन बच्चों को स्कूल (Schools)आने की अनुमति नहीं थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत