त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ (BSF) के दो जवान शहीद हो गए। मंगलवार को गश्त पर निकले बीएसएफ के जवानों पर उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ( (NLFT) ) के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बताया कि उग्रवादियों ने राज्य के धलाई जिले में सुबह करीब साढ़े छह बजे घात लगाकर हमला किया और शहीद हुए कर्मियों में बीएसएफ का एक उपनिरीक्षक भी शामिल है।
जिले के पानीसागर सेक्टर में चावमनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर सी नाथ सीमा चौकी के पास सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।धलाई( Dhalai )जिला राज्य की राजधानी अगरतला( Agartala ) से लगभग 94 किमी दूर है और यह उत्तरी तथा दक्षिणी हिस्से में बांग्लादेश की सीमा से सटा है। कुल 4,096 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में से, त्रिपुरा 856 किमी के क्षेत्र को साझा करता है।
बीएसएफ (BSF)के प्रवक्ता ने बताया, ‘भीषण मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक भूरू सिंह और कांस्टेबल राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर उपलब्ध खून के नमूनों के अनुसार उग्रवादियों को कथित तौर पर कुछ चोटें आई हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे दोनों जवानों ने शहीद होने से पहले पूरी बहादुरी से मुकाबला किया। प्रवक्ता ने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी शहीद जवानों के हथियार भी अपने साथ ले गए। बता दें कि एनएलएफटी एक प्रतिबंधित संगठन है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत