उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) शासन ने सोमवार देर रात यूपी के 10 आईपीएस अफसरों ( IPS Officers )का तबादला कर दिया। इसमें वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त समेत मिर्जापुर और आजमगढ़ के डीआईजी भी शामिल हैं। चंद्रप्रकाश द्वितीय को लखनऊ का UPSSF का डीआईजी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। जिसके चलते राज्य सरकार की ओर से लगातार पुलिस महकमे के आलाअफसरों की तबादले किए जा रहे हैं। बीते दिनों भारी संख्या में हुए पीपीएस अफसरों के तबादले के बाद सोमवार देर रात राज्य के अलग अलग जिलों में 10 आईपीएस अफसरों( IPS Officers ) की तबादले किये हैं।
पुलिस महानिदेशालय की ओर से जारी हुई 10 आईपीएस अफसरों( IPS Officers ) की तबादले सूची के मुताबिक, अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी अखिलेश कुमार को डीआईजी आजमगढ़ जोन बनाया गया है। वहीं डीआईजी मिर्जापुर जोन जे. रविंदर गौड़ को डीआईजी गोरखपुर जोन बनाया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ जोन के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं डीआईजी प्रतीक्षारत पुलिस मुख्यालय से आनंद प्रकाश तिवारी का अपर पुलिस आयुक्त कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आनंद प्रकाश तिवारी असम कैडर से यूपी कैडर पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। डीआईजी पीटीएस उन्नाव चंद्र प्रकाश को डीआईजी विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय के लिए स्थानांतरित किया गया है, सुरक्षा-व्यवस्था त्योहारी सीजन और चुनाव को देखते हुए काफी अहम है।वहीं डीआईजी सहारनपुर जोन उपेंद्र कुमार अग्रवाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा डीआईजी यातायात लखनऊ धर्मेंद्र सिंह डीआईजी रेलवे लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. प्रीतिन्दर सिंह को डीआईजी गोरखपुर जोन से डीआईजी सहारनपुर जोन भेजा गया है। डीआईजी आरके भारद्वाज एसआईटी लखनऊ से डीआईजी मिर्जापुर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात विकास कुमार को आगरा का एसपी बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?