राजस्थान ( Rajasthan ) के बूंदी( Bundi ) जिले में भारी बारिश की वजह से केशवरायपाटन में देर रात एक मकान ढह गया। एक ही परिवार के 7 लोगों की दबने से मौत हो गई। मलबे से शवों को बाहर निकालकर मॉर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा नावघाट के पास टीले से मिट्टी का कटाव रोकने के लिए तीन साल पहले ही चंबल किनारे सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। लगातार हो रही बारिश से सुरक्षा दीवार टूटकर मकान पर गिर गई। घटना रात ढाई बजे की है। नाव घाट के पास महावीर और महेंद्र केवट दो भाइयों का परिवार रहता है। अचानक मकान ढहने से परिवार मलबे में दब गया। हादसे में मीरा पत्नी महावीर (40), तमन्ना पुत्री महावीर (9), महेंद्र पुत्र सुखलाल (35), अनिता पत्नी महेंद्र (32), दीपिका पुत्री महेंद्र (7), कान्हा पुत्र महेंद्र (5) पूसी (खुशी) पुत्री महेंद्र (10) की मौत हो गई।
हादसे के दौरान मकान में आठ लोग थे। महावीर हादसे की आवाज सुनकर तुरंत घर से बाहर आ गया था। उसने बेटी तमन्ना और पत्नी मीरा को बाहर निकाल लिया। तब तक बेटी की मौत हो गई थी। उसने पत्नी को कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान मीरा की मौत हो गई। महावीर का बेटा सुरेश नाना के घर गया हुआ था। इसलिए वो बच गया।
बूंदी( Bundi ) जिले पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है। देर रात मकान ढहने से हादसा हुआ है। एक ही परिवार के 7 लोग दबे थे। हादसे में सभी की मौत हुई है।
राजस्थान में हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी की तलहटी में बसा बूंदी ( Bundi )शहर पानी में डूब गया है,यहां बारिश का रौद्र रूप देखकर लोग सिहर उठे हैं।भारी बारिश के कारण शहर का कोना-कोना पानी में डूबा है,. मंदिर से लेकर घर तक चारों तरफ पानी से घिरे हैं।शहर में घर इस कदर पानी से घिरे हुये हैं कि उनमें से निकलने की जगह नहीं है,लोग घरों में ही कैद होकर रह गये हैं।बूंदी ( Bundi )शहर की कई गलियां में तो घरों की खिड़कियों तक पानी पहुंच गया है, ऐसे हालात में लोग घरों में घुसे पानी को भी निकालने की स्थिति में नहीं हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?