वाराणसी (Varanasi) में गंगा( Ganga )का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की दोपहर गंगा बड़ी शीतला मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गईं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 67.59 मीटर दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
मंगलवार को गंगा नदी का जल स्तर काशी में प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा( Ganga )घाटों का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। शीतला घाट स्थित माता शीतला मंदिर के गर्भ गृह तक दोपहर में गंगा का पानी पहुंच गया। इसके कारण माता शीतला के मुखौटे को बढ़ते जलस्तर के कारण अहिल्याबाई घाट स्थित अहिलेश्वर महादेव के मंदिर में ले जाना पड़ा। मंदिर के लिंगिया महाराज ने बताया कि माता शीतला की आरती और भोग का स्थान महादेव के मंदिर यानी छत पर कर दिया गया है।
शीतला घाट पर मौजूद दुकानों को ऊपर कर दिया गया है। शीतला घाट की मां गंगा आरती ( ‘Ganga Aarti’ )का भी स्थान बदल कर ऊपर की सीढ़ियों पर हो गया है। वहीं घाट की सीढ़ियों को पार करते हुए पानी आसपास के कई मंदिरों में पहुंच गया। इसे देखते हुए अब दशाश्वमेध घाट( Dashashwamedh Ghat )पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। आरती अब गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर होगी।
बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण बनारस में गंगा( Ganga ) चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगी हैं। जलस्तर बढ़ने से महाश्मशान मणिकर्णिका पर शवदाह के लिए आने वालों को घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पानी में डूबने के कारण अब छतों पर शवदाह शुरू हो चुका है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर मंगलवार को 67.59 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से अब 2.67 मीटर से भी कम दूर जलस्तर रह गया है। गंगा अब खतरे के निशान बिंदु 71.26 मीटर की ओर अग्रसर हो रही है। इसे देखते हुए नौका संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?