पंजाब (Punjab) के मोहाली में सेक्टर 71 की मार्केट में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के युवा नेता मिंडूखेड़ा उर्फ विक्की ( Vikramjit Singh Middukhera, alias Vicky )की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आई 20 कार में आए चार हमलावरों ने विक्की का पीछा कर उस पर गोलियां बरसाईं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी सतिंदर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।इस हत्या की जिम्मेदारी फेसबुक पर दविंदर बंबीहा के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर ली गई है।
यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव व एसओआई के प्रधान रहे विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा ( Vikramjit Singh Middukhera )को शनिवार को आई 20 कार में आए चार हमलावरों ने सेक्टर 71 की मार्केट में घेर लिया। विक्की हमलावरों से बचने के लिए अपने घर की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमलावरों ने विक्की का आधा किमी तक पीछा कर करीब 20 राउंड फायर किए। विक्की को 9 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉलिटिक्स को लेकर ये कत्ल किया गया लग रहा है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्द बाजी है। उधर मिड्डू खेड़ा ( Vikramjit Singh Middukhera )की कत्ल की बात फैलने के बाद खेड़ा समर्थक बड़ी संख्या में मोहाली के सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। ध्यान रहे कि मृतक के भाई अजय मिड्डू खेड़ा ने नगर निगम चुनाव में पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के बेटे खिलाफ चुनाव लड़ा था। मोहाली में 24 घंटे में कत्ल की ये दूसरी वारदात है। खरड़ में बीते शुक्रवार को एक युवक का किरच मार कर कत्ल कर दिया गया है। इस मामले में भी पुलिस एक दर्जन से ज्यादा युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि शव का पोस्टमार्टम आज देर रात तक हो जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। विक्की का पैतृक गांव मिट्ठू खेड़ा पंजाब के लंबी इलाके में स्थित है। रविवार को 11 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?