Thursday, June 25, 2026

INDIA, News, Rajasthan, Religion, States

Rajasthan: नहीं रहे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के प्रमुख महंत किशोरपुरी महाराज, 55 साल से थे महंत की गद्दी पर आसीन 

Mahant Kishore Puri Maharaj

 (  ) के   ) जिले में भारत के प्रसिद्ध धर्म स्थलों में शामिल )के महंत किशोरपुरी महाराज(  Mahant Kishore Puri Maharaj )का रविवार दोपहर जयपुर में निधन हो गया। वे 88 साल के थे। पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक सप्ताह पहले ही मेहंदीपुर बालाजी से जयपुर ले जाया गया था। उनका इलाज एटरनल हॉस्पिटल में चल रहा था। उन्होंने रविवार को दोपहर 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।

महाराजजी (  Mahant Kishore Puri Maharaj ) पार्थिव देह के जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने पर यहां सैकड़ों की संख्या में भक्त उनके अंतिम दर्शन करने को पहुंचे। उनकी देह के साथ उत्तराधिकारी समेत मंदिर से जुड़े सभी पुजारी-संत आदि भी थे।महंत किशोरपुरी महाराज के निजी सचिव के अनुसार महाराजजी चेस्ट इन्फेक्शन समेत कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

महंत किशोरपुरी महाराज( Mahant Kishore Puri Maharaj ) का जन्म 1 जनवरी 1933 को पास के ही गांव उदयपुरा में हुआ था। इनकेMehndipur Bala Ji Priest Mahant Kishore Puri Maharaj Passes Away पूर्वज बालाजी मंदिर की महंत परम्परा से जुड़े हुए थे। ऐसे में इनके पूर्ववर्ती महंत गणेशपुरी महाराज ने रामकिशोर गोस्वामी को अपना उत्तराधिकारा चुना था। जो कि बाद में महंत किशोरपुरी के नाम से जाने गए। वे पिछले 55 साल से बालाजी मंदिर के महंत की गद्दी पर आसीन थे। उनके बाद अब नरेशपुरी गोस्वामी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के नए महंत होंगे। जिन्हें 12 दिन बाद स्थानीय परम्परा के अनुसार पंच-पटेलों द्वारा महंत गद्दी पर बिठाया जाएगा।

महंत किशोरपुरी महाराज जी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भी प्रयासरत थे। साथ ही विभिन्न धार्मिक पर्व पर बालिकाओं को दान-पुण्य करते थे। उनके सानिध्य में ही पिछले 2 साल से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का जीर्णोद्धार कर भव्य रूप देने का निर्माण कार्य चल रहा है।

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंत किशोरपुरी के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी महंत किशोरपुरी के निधन पर शोक जताया है।

 

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.