जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag ) जिले के लाल चौक इलाके में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां आतंकवादियों ने सोमवार को भाजपा नेता सरपंच गुलाम रसूल डार ( Gulam Rasool Dar ) और उनकी पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। आतंकी हमले में मारे गए गुलाम रसूल डार, कुलगाम बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। घटना को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला से भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार( Gulam Rasool Dar ) और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की।इस हमले में बीजेपी नेता डार और उनकी पत्नी जवाहीरा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सरपंच गुलाम रसूल डार कुलगाम भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष के अध्यक्ष भी थे।
भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अनंतनाग आतंकवादी हमले में गुलाम रसूल डार ( Gulam Rasool Dar ) और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है। ठाकुर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला और उनकी हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?