जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के राजौरी ( Rajouri ) जिले में एक सैन्य शिविर के भीतर 24 वर्षीय एक सैनिक अरविंद चौहान संदिग्ध परिस्थितियों मृत पाया गया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं।भारतीय सेना (Indian Army ) प्रवक्ता ने कहा, “राजौरी गैरिसन ( Rajouri ) में आठ अगस्त 2021 को रात लगभग आठ बजे, सेना का 24 वर्षीय एक जवान रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।” मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवान अरविंद चौहान की तैनाती मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में थी।
मृत पाये गये सैनिक अरविंद उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बिजोरी के निवासी थे ,सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। जवान का पार्थिव शरीर एटा (Etah )लाया जा रहा है।24वर्षीय जवान अरविंद ने वर्ष 2017 में आर्मी ज्वाइन की थी फिलहाल वे जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे।
पिता राजकुमार सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें सिर्फ यही जानकारी दी गई है कि उनके बेटे की मौत हो गई है, यह नहीं बताया गया कि मौत कैसे हुई। सैनिक का पार्थिव शरीर लेने के लिए यहां से परिवार के लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए।बताया गया है कि शव एटा (Etah ) के गांव तक पहुंचने में रात या मंगलवार सुबह तक का समय लग सकता है। गांव में जानकारी होने पर जवान के घर पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।
अरविंद शादीशुदा थे , पिछले माह 7 जुलाई को छुट्टी बिताकर वापस राजौरी ( Rajouri ) गए थे। पिता राजकुमार भी सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं, जबकि अरविंद के भाई अरुण चौहान भी सेना में हैं। सैनिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अरविंद की शादी वर्ष 2019 में हुई थी मगर कोई बच्चा नहीं है। दोनों में अनबन के चलते पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत