प्रयागराज (Prayagraj ) की भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi ) का मकान जलाने के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू (Jitendra Singh Bablu) की सदस्यता भाजपा ने सातवें दिन ही निरस्त कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दखल के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार शाम जितेंद्र सिंह की सदस्यता निरस्त करने का निर्णय किया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 4 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh Bablu)को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने मुखर होकर बबलू को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से 7 अगस्त को लखनऊ में मुलाकात के दौरान भी जितेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करने का विरोध करते हुए सदस्यता निरस्त करने की मांग की थी।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी खुले तौर पर बबलू को पार्टी में शामिल करने के निर्णय को अनुचित बताया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की अध्यक्षता में 7 अगस्त को आयोजित प्रदेश सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में भी खराब छवि वाले लोगों को पार्टी में शामिल नहीं करने का मुद्दा उठाया गया था।
17 जुलाई 2009 को प्रदेश कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के सरोजनी नायडू मार्ग हुसैनगंज स्थित आवास में आग लगाई गई थी। इसमें बसपा के तत्कालीन विधायक जितेंद्र सिंह बबलू (Jitendra Singh Bablu)और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इंतिजार आब्दी सहित कई लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था। डॉ. जोशी इस समय प्रयागराज से भाजपा सांसद हैं। उनका मकान जलाने के आरोपी को पार्टी में शामिल करने का मामला तूल पकड़ने के बाद आज उन्हें पार्टी के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बबलू को पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया गया था। लेकिन उच्च स्तर पर विरोध के जलते ज्वाइनिंग नहीं हो सकी थी।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा