उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में मंगलवार को यूपी पुलिस (UP police )बड़ी कामयाबी मिली है। जौनपुर के धनियामऊ बाजार में एजीएस कंपनी के कैश वैन के गार्ड अवध नारायण चौबे की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों का पुलिस एनकाउंटर कर दिया।जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के मुताबिक मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरा पीली नदी के समीप हाईवे और रेलवे क्रासिंग के बीच मुठभेड़ हुई है।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें एक इंस्पेक्टर की जैकेट को छूती हुई गोली निकल गई और सिपाही जख्मी हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाशों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जौनपुर (Jaunpur)पुलिस के मुताबिक, सिंगरामऊ थाने की पुलिस भोर में गश्त करने निकली थी, दोनों बदमाशों के बारे में पुलिस को सूचना मिली। तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस बहरा पीली नदी के समीप हाईवे और रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी कि बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली एक सब इंस्पेक्टर की जैकेट को छूती हुई निकल गई, जबकि एक सिपाही जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए।
दोनों बदमाशों में एक ने अपना नाम अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर और दूसरे ने नितिन मौर्य निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ बताया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से नौ एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद किया। वहीं, मुठभेड़ के बाद ही पुलिस ने कई थाने की फोर्स जिला अस्पताल पर तैनात कर कर दी।
जौनपुर (Jaunpur) पुलिस के मुताबिक सोमवार को अपराह्न तीन बजे बक्शा थाना क्षेत्र के घनियामऊ बाजार में एजीएस कंपनी की कैश वैन इंडिया-वन एटीएम में पैसे डालने पहुंची थी। एटीएम बूथ के बाहर कैश वैन खड़ी थी। वैन में दो गार्ड, दो कैशियर और एक चालक सवार थे। कर्मचारी बैग लेकर जैसे ही एटीएम बूथ में घुसे थे, वैसे ही पीछे से पहुंचे एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बाजार में सनसनी फैल गई थी। जिनमें अभिषेक और नितिन भी शामिल था। बदमाशों की गोली लगने से गार्ड रामअवध चौबे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?