संसद के मानसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi )ने राज्यसभा ( Rajya Sabha )से भाजपा सांसदों की गैर-हाजिरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने उन तमाम सांसदों की लिस्ट मांगी है जो राज्यसभा ( Rajya Sabha ) में अनुपस्थित रहे।
आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ( PM Narendra Modi )भी उपस्थित हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा ( Rajya Sabha ) में भाजपा सांसदों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सूची मांगी है। दरअसल, सोमवार को राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2021 पेश किया था विपक्ष इस विधेयक का विरोध करते हुए सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग कर रहा था। विपक्ष की मांग पर राज्यसभा में वोटिंग कराई गई, इस दौरान भाजपा के कुछ सांसद गायब थे, इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने आपत्ति जताते हुए लिस्ट मांगी है।
राज्यसभा( Rajya Sabha ) में बिल सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के पक्ष में 44 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 79 वोट डाले गए। इस तरह विपक्ष की मांग रद्द हो गई और ये बिल कुछ देर बाद पास हो गया, लेकिन इस वोटिंग के दौरान भाजपा के कुछ सांसद वहां पर मौजूद नहीं रहे। ऐसे सांसदों की ही पीएम मोदी ने सूची मांगी है। बता दें की वर्तमान में राज्यसभा में भाजपा के 94 सांसद है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने ये भी कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा दें। इस बैठक में संसद में जारी हंगामे के बीच आगे की रणनीति तैयार भी तय की गई। इस दौरान प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी( PM Narendra Modi ) के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?