उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले के थाना शेरगढ़ के पैगांव में प्लॉट को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी , विवाद में जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चलीं। जबकि एक भाई घायल हो गया। आरोप पड़ोस के परिवार के लोगों पर ही लगा है। सूचना पर काफी देर बाद पहुंची शेरगढ़ पुलिस से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।
मथुरा ( Mathura) जिले के थाना शेरगढ़ के पैगांव निवासी रतन सिंह और सुखवीर में गांव में प्लॉट को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में मुंह बात होती रही, फिर लाठी डंडे निकल आए। लाठी डंडे चलने लगे तो इसी बीच गोलियां भी चलने लगी। गोली रतन सिंह और राजेश सिंह(सगे भाई) को पेट में लगी। सिर में चोट लगने से तीसरा भाई रन सिंह भी घायल हो गया।
गांव में माहौल गरमा गया। सूचना पर मथुरा ( Mathura) जिले की पुलिस के काफी देर बाद पहुंची। इससे पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सगे भाई रतन सिंह और राजेश सिंह के पेट में गोली लगने से मौत हुई है। प्लॉट को लेकर सुखवीर से झगड़ा शुरू हुआ था। दोनों पारिवारिक हैं। हालांकि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गोलीकांड से पैगांव में काफी दहशत है। माहौल गरमाने से एहतियात के लिए पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस और पीएसी के जवान गांव में तैनात किए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?