उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) शासन ने देर रात एक बार फिर आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों ( IPS Officers)के तबादले ( Transfer )कर दिए। इसमें चार डीजी रैंक और दो एडीजी रैंक के अफसर शामिल हैं। मानवाधिकार में डीजी गोपाल लाल मीणा को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया है। इससे पहले शासन ने सोमवार को नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अफसरों ( IPS Officers )के तबादले किये थे।
वरिष्ठ आईपीएस अफसर विश्वजीत महापात्रा के हटाए जाने के बाद से सीबी सीआईडी के डीजी का काम विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री देख रहे थे। डीजी जेल आनंद कुमार को फायर सर्विस का डीजी बनाया गया है साथ ही उन्हें जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
ईओडब्ल्यू के डीजी राजेंद्र पाल सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय का डीजी बनाया गया है। प्रशिक्षण निदेशालय के डीजी सुजान वीर सिंह 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। राजेंद्र पाल सिंह उसके बाद डीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा से फायर सर्विस का चार्ज ले लिया गया है और ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। एडीजी स्तर के जिन दो अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें भर्ती बोर्ड में एडीजी रेणुका मिश्रा को एसआईटी का एडीजी और सीबीसीआईडी में एडीजी आरके स्वर्णकार को भर्ती बोर्ड में एडीजी बनाया गया है।
यूपी में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। 9 अगस्त बीते हफ्ते ही 14 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था, जिसमें 9 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए थे, इससे पहले बीते पांच अगस्त को यूपी में 14 नए आईपीएस अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?