भारतीय वायुसेना (Indian Air Force ) के एक कर्मचारी को कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) लगवाने से इनकार करने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। वायु सेना के इस आदेश को कर्मचारी ने गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी है। टीका लगवाने को सेवा की शर्तों में शामिल किया गया था।
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल देवांग व्यास ने वायुसेना के कॉर्पोरल योगेंद्र कुमार ( Air Force Corporal )की याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सौंपी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने न्यायमूर्ति एजे देसाई और न्यायमूर्ति एपी ठाकेर की खंडपीठ को बताया कि पूरे भारत में नौ कर्मियों ने टीका लगवाने से मना किया है और उन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।सॉलिसिटर जनरल देवांग व्यास ने हाई कोर्ट को बताया कि इनमें से एक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे सेवा से निष्कासित कर दिया गया है।
हालांकि, बर्खास्त किए गए कर्मी का नाम का खुलासा नहीं किया गया है। व्यास ने कहा कि टीका लगवाना एयर फोर्स (Indian Air Force ) की सेवा शर्त में शामिल किया गया है। जो सेवा में शामिल होने के वक्त ली गई शपथ के क्रम में है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि वायु सेना को कमजोर स्थिति में नहीं रखा जाए और कर्मियों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाना जरूरी है।व्यास ने यह भी कहा कि चूंकि कोर्पोरल योगेंद्र कुमार ने कारण बताओ नोटिस पर जवाब दिया है इसलिए वह किसी उचित अधिकरण या सशस्त्र बल प्राधिकरण के समक्ष पेश हो सकते हैं।
कोविड-19 का टीका लगाने की अनिच्छा के बाद जारी नोटिस को चुनौती देने वाली कुमार की याचिका पर उच्च न्यायालय ने बुधवार को वायु सेना (Indian Air Force )को उनके मामले पर फिर से विचार करने का निर्देश दिया था।अदालत ने टीकाकरण के लिए अनिच्छुक याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत दी और उसके मामले पर वायु सेना द्वारा विचार किए जाने तक उसे सेवा में रहने देने का आदेश देकर उसकी याचिका का निपटान किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?