उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले में सैनिक अरविंद चौहान की मौत के बाद पत्नी ने भी जान दे दी। मायके में रह रही पत्नी का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद जांच में जुट गई है।
एटा (Etah ) जिले के कोतवाली देहात के गांव बिजोरी निवासी 24 वर्षीय सैनिक अरविंद चौहान को जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के राजौरी ( Rajouri ) जिले में एक सैन्य शिविर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों मृत पाया गया था।आठ अगस्त को उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। सेना के जवान अरविंद चौहान की तैनाती मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में थी।
सैनिक पति की मौत के चार दिन बाद एटा (Etah) जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बढेरा में आज रात 20 वर्षीय आरती चौहान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी।
भारतीय सेना (Indian Army ) के जवान अरविंद चौहान का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन परिवार वालों ने उसे देखने नहीं दिया था। इससे वह आहत थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?