बिहार राज्य पुल निर्माण निगम(Bihar Rajya Pul Nirman Nigam Ltd )के कार्यपालक अभियंता रविंद्र कुमार के ठिकाने पर शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति मामले में पुनाईचक स्थित उनके आवास की तलाशी में करोड़ों की संपत्ति मिली है। घर से 1.43 करोड़ नगद के अलावा लाखों के सोने-चांदी के जेवरात भी मिले। बैंक खातों में 53 लाख रुपये जमा हैं, जबकि 20 लाख की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) के कागजात भी अधिकारियों के हाथ लगे। रविंद्र कुमार बिहार के एक पूर्व मंत्री के रिश्ते में दामाद लगते हैं।
पुल निर्माण निगम (Bihar Rajya Pul Nirman Nigam Ltd )में आने से महीने भर पहले इंजीनियर रविंद्र कुमार वैशाली पथ प्रमंडल, हाजीपुर में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे। पद का दुरुपयोग कर काफी संपत्ति बनाने की बात सामने आने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इनकी जायदाद की जांच शुरू की। इस दौरान आय से 1,47,86,835 रुपये अधिक संपत्ति का मामला सामने आया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इसे आधार बनाते हुए रविंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला 11 अगस्त को दर्ज किया था।
पुल निर्माण निगम (Bihar Rajya Pul Nirman Nigam Ltd ) के इंजीनियर रविंद्र कुमार का पटना के पुनाईचक स्थित मोहनपुर मोहल्ले में रजिया निवास के नाम से अपना मकान है। शुक्रवार को डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने वहां छापेमारी की। तीन मंजिला मकान की तलाशी शाम तक चली। इस दौरान 1.43 करोड़ रुपये, 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 4 किलोग्राम चांदी और 15 बैंक खाते मिले। पति-पत्नी और बच्चों के नाम के बैंक खातों में करीब 53 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा पति-पत्नी के नाम से 20 लाख के फिक्स डिपॉजिट के कागजात भी हाथ लगे। अब तक की तलाशी में 2.83 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं।
इंजीनियर रविंद्र कुमार और उनकी पत्नी के नाम पर जमीन के आठ दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेज के आधार पर जमीन की कीमत 1,23,03,948 रुपये है। हालांकि इसका बाजार मूल्य इससे कहीं ज्यादा होने की संभावना है। निगरानी के मुताबिक वार्षिक संपत्ति विवरणी में रविंद्र कुमार द्वारा कई निवेशों का उल्लेख नहीं किया गया है। अनुसंधान के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत