राजस्थान( Rajasthan ) के उदयपुर (Udaipur ) जिले के पहाड़ी इलाकों से सटे गांवो में तेंदुए(Leopard ) का आतंक जारी है। शहर से कुछ दूर लखावली गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। कुत्ते ने भी अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए का डटकर मुकाबला किया और आखिर तेंदुए को बिना शिकार के ही जंगल में भागना पड़ा। इधर, इन दोनों की लड़ाई का वीडियो भी सामने आया, जो मकान मालिक मोहन मेघवाल ने मोबाइल में लिया था।
मकान मालिक मोहन मेघवाल ने बताया कि लखावली में गुरुवार देर रात अचानक एक तेंदुआ (Leopard ) उसके घर के बाहर आ पहुंचा। तेंदुए ने वहां बैठे कुत्ते का शिकार करने के लिए उस पर हमला किया। इस पर चिल्लाने की आवाज आई तो मैंने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो पता चला कि तेंदुए कुत्ते का शिकार करने के लिए उस पर हमला कर रहा है और वह अपनी जान बचाने के लिए उससे भीड़ गया। मोहन ने बतया कि दोनों के बीच 2 मिनट तक यह संघर्ष चलता रहा। इस दौैरान मैंने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जब मैं जोर से चिल्लाया तो तेंदुआ (Leopard ) भी जंगल की तरफ भाग गया।
बताया कि आबादी क्षेत्र में तेंदुए (Leopard ) का मुवमेंट लगातार बढ़ रहा है। वन विभाग को भी कई बार इसके बारे में बता चुके हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जब भी गांव के जंगल की तरफ जाना होता है तो लाठी लेकर ही जाते हैं। बड़ी, कटारा, लोयरा, वरड़ा सहित कई गांवों में तेंदुए का दिखना सामान्य हो गया है। ऋषभदेव, सराड़ा और परसाद के आस-पास पहले करीब 6 से ज्यादा लोगों की तेंदुए से हमले में जान जा चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?