राजस्थान( Rajasthan ) में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे और पूर्व विधायक जगत सिंह (Jagat Singh) की ढाई साल बाद भारतीय जनता पार्टी( BJP ) में वापसी हो गई है। जगत प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। पंचायत चुनाव से पहले जगत सिंह की घर वापसी से भरतपुर (Bharatpur ) जिले के सियासी समीकरण बदल गए हैं। जगत सिंह जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वे भरतपुर से भाजपा के जिला प्रमुख उम्मीदवार होंगे।
2018 के विधानसभा चुनाव में जगत सिंह का कामां से टिकट कट गया था। इससे नाराज होकर जगत (Jagat Singh) ने पार्टी छोड़ दी थी। भाजपा ने कामां से जवाहर सिंह को टिकट दिया था। जगत ने जनवरी 2019 में अलवर की रामगढ़ सीट पर बसपा से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वे हार गए थे। इसके बाद जगत सिंह राजनीतिक हलचलों से दूर थे। रामगढ़ सीट पर पहले बसपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था, इसलिए वहां चुनाव जनवरी में हुए। इससे पहले 2013 में जगत सिंह भरतपुर की कामां सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। सिटिंग एमएलए होने के बावजूद 2018 में उनका टिकट कट गया था।जगत सिंह (Jagat Singh) कामां और लक्ष्मणगढ़ से विधायक रह चुके हैं।
जगत सिंह (Jagat Singh) ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया खेमे के जरिए भाजपा में वापसी की है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा,जगत सिंह के जुड़ने से पूर्वी राजस्थान में भाजपा को ताकत मिलेगी। जगत सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए फिर से भाजपा ज्वाइन की है, राजनीतिक परिपक्वता भाजपा को पूरी मजबूती देगी।
जगत सिंह (Jagat Singh) ने कहा, 2 साल पहले जो भूल चूक हुई उसको माफ किया और पार्टी ने सेवा करने के लिए दोबारा मौका दिया। पीएम मोदी मेरे जिगर में बसे हुए हैं, उनकी आवाज को ढाणी -ढाणी, गांव- गांव पहुंचाएंगे। 2 साल पहले मैंने पार्टी छोड़कर बुहत बड़ी गलती की थी, केवल एक व्यक्ति की वजह से पार्टी छोड़ी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?