मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में सागर ( Sagar ) जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसकी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सागर ( Sagar ) के राजीव नगर वार्ड निवासी छोटू का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात को बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में साउंड बज रहा था। मोहल्ले के बलराम अहिरवार (40) ने तेज आवाज पर आपत्ति ली और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाइश देकर लौट गई।
सागर ( Sagar )पुलिस के लौटने के बाद युवकों ने बलराम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बलराम ने गाली देने से मना किया तो वे मारपीट करने लगे। उन्होंने बलराम के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बलराम के बेटे विक्की से भी आरोपियों ने मारपीट कर दी।
घटनाक्रम देख क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और बलराम व विक्की को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
बलराम के भाई बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की है। वह फर्जी जन्मदिन पार्टी मना रहे थे।सागर ( Sagar ) शहर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि जन्मदिन पार्टी में तेज आवाज में साउंड बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में सिर पर डंडा लगने से बलराम की मौत हुई है। 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?