उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) महोबा ( Mahoba) जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने 30 वर्षीय एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोपी के परिजनों ने शौच के लिए जाते समय महिला से मारपीट कर आग लगा दी।
चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी व परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महोबा ( Mahoba) के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के ठठेवरा गांव में महिला और गांव के पड़ोसी युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने कुलपहाड़ थाने में शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी विपिन यादव पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया।
रविवार को शौच के लिए गई महिला को आरोपी के माता-पिता ने मारपीट कर आग के हवाले कर दिया। जिससे चीख पुकार मच गई। पीड़ित महिला को आनन-फानन सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
महोबा ( Mahoba) पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बयान दिया है कि आरोपी के माता पिता ने शौच के लिए बाहर निकलने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है जबकि पिता की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. इसे देखते हुए गांव में सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?