75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day ) के मौके पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के हनुमानगढ़ (Hanumangarh ) जिले के पीलीबंगा इलाके में एक खेत में पाकिस्तान ( Pakistan ) से आए गुब्बारों के कारण अफरातफरी मच गई। इन गुब्बारों पर पाकिस्तान का झंडा प्रिंट है, जिस पर आई लव पाकिस्तान के साथ उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए हैं।
हनुमानगढ़ ( Hanumangarh ) पुलिस ने गुब्बारों को कब्जे में लिया। माना जा रहा है कि हवा का रुख बदलने के कारण ये गुब्बारे पाकिस्तान से भारतीय सीमा आकर गिर गए। थाना प्रभारी इंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ये गुब्बारे पीलीबंगा थाना क्षेत्र के चक 21 PBN (A) की रोही (सुनसान इलाके) के खेत में मिले। रविवार सुबह खेत मालिक ओमप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को सूचना दी।
हनुमानगढ़ ( Hanumangarh ) पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान सीमा इलाके से ज्यादा दूर नहीं है। ये गुब्बारे हवा का रुख बदलने से भारतीय सीमा में आ गए होंगे। संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान में किसी आयोजन में इन्हें उड़ाया गया होगा। फिलहाल गुब्बारों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इलाके में पिछले कुछ समय में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलते रहे हैं। इस साल मार्च में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव 11 NRD में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था। इससे पहले पिछले साल भी इस तरह के गुब्बारे मिलते रहे हैं। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को भारत का स्वतंत्रता दिवस था। वहीं, शनिवार को पाकिस्तान ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था। श्रीगंगानगर जिले के ही सूरतगढ़ क्षेत्र के एक गांव में कुछ माह पूर्व भी पाकिस्तानी गुब्बारे मिले थे।इससे पहले मई में राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गांव 17 एफ के एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?