राजस्थान ( Rajasthan ) के श्रीगंगानगर ( Sri Ganganagar ) में सूदखोर की ब्लैकमेल परेशान भाजपा नेता के युवा बेटे ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। सूदखोर से व्यापार में लगाने के लिए उसने करीब छह लाख रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में सूदखोर ने युवक से खाली चेक ले रखे थे। चेक पर उसकी पत्नी के हस्ताक्षर थे। फाइनेंसर प्रतिदिन का बड़ा ब्याज जोड़ता गया और पिछले छह माह में ही करीब 18 लाख रुपए वूसल लिए। सूदखोर साइन किए ब्लैंक चेक बैंक में लगाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
श्रीगंगानगर( Sri Ganganagar ) भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय खुराना के बेटे दीपक खुराना उर्फ मिनी ने कस्बे के फाइनेंसर इंद्र आहूजा उर्फ बट्ठल से करीब 7 माह पहले छह लाख रुपए उधार लिए थे। उधार देने से पहले बट्ठल ने दीपक से कुछ खाली चेक पर हस्ताक्षर कराए थे। इसमें दीपक की पत्नी के नाम के भी चेक थे। फाइनेंसर इस पर 5-10% प्रतिदिन की दर से ब्याज लगा रहा था। यानी यदि किसी ने एक हजार रुपए उधार लिए तो उसे 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज देना होता था। मिनी ने इस फाइनेंसर से छह लाख रुपए उधार लिए थे। इस हिसाब से बड़ी राशि प्रतिदिन ब्याज की ही बन रही थी। जानकारी के मुताबिक, फाइंनेंसर उससे उधार के पैसों का ब्याज सहित 60-65 लाख रुपए मांग रहा था।
दीपक ने उधार लिए छह लाख रुपए के एवज में अब तक करीब 18 लाख रुपए चुका दिए थे। फाइनेंसर फिर भी और रकम की मांग कर रहा था। दीपक ने परिवार के सदस्यों को यह बात बताई थी। परिवार के लोगों ने बैठकर बात की और बट्ठल को एकमुश्त 20 लाख रुपए देने की बात तय हुई। फाइनेंसर एक बार तो मान गया। फिर वह दीपक को रुपए देने के लिए परेशान करने लगा।
परेशान दीपक को सूदखोर से पीछा छुड़ाने का रास्ता नजर नहीं आया। मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे वह कस्बे के अनारकली बाजार स्थित अपनी दुकान आया। कर्मचारी को फलेक्स बनवाने के बहाने बाहर भेज दिया। पीछे से दीपक दुकान की प्रथम मंजिल पर गया और उसने छत में लगे कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी।
दीपक श्रीगंगानगर( Sri Ganganagar ) पदमपुर के अनारकली बाजार में तोहफा गिफ्ट हाउस के नाम से दुकान चलाता था। उसके पिता आढ़त व्यावसायी हैं। उनकी नई धानमंडी में दुकान है। वहीं फाइनेंसर की कस्बे में आहूजा रेडियोज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उधर, श्रीकरणपुर के डीएसपी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके मिलने वालों के यहां दबिश दी गई है, लेकिन वह नहीं मिला। उसके परिवार के सदस्य भी घर से गायब हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत