उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में बनारस रेलवे स्टेशन से मंगलवार देर रात मंडुआडीह की ओर जा रही मालगाड़ी( Goods Train) के इंजन से लगे पांच वैगन पलट गए। मालगाड़ी रात 9.20 बजे बनारस से चली थी। इसके बाद कुछ ही दूरी पर साढ़े नौ बजे हादसा हो गया। रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक पर सांड आ जाने की वजह से हादसा हुआ। कर्मचारी ट्रैक को जल्द खाली कर आवागमन सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं।
वाराणसी (Varanasi) से मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी ( Goods Train)का खाली (बीसीएन) रैक समस्तीपुर से प्रयागराज जा रहा था। मालगाड़ी रात्रि 9 बजे वाराणसी जंक्शन से प्रस्थान हुई। बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आगे बढ़ते ही उत्तरी छोर (फ्लाईओवर से पहले) पर आपात ब्रेक लगाने के कारण इंजन से सटा पांच वैगन तेज़ आवाज़ के साथ पलट गया। पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। जगह- जगह ट्रैक उखड़ गए।
बनारस स्टेशन के उत्तरी छोर पर रोलिंग हट के पास पायलट के ब्रेक लेने की वजह से पांच वैगन आपस में टकराकर पलट गईं। पटरियों के बीच के लगे स्लीपर के परखच्चे उड़ गए। मौके पर रेल के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।एसपीएआरटी (दुर्घटना बचाव यान) और यांत्रिक विभाग की टीम बेपटरी वैगन को हटाने का प्रयास कर रही है।
डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर सांड आ गया था। इस दौरान पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई तो हादसा हो गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मालगाड़ी ( Goods Train)की सभी बोगियां खाली हैं। कैंट रेलवे स्टेशन से प्रयागराज की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वहीं पटना से आने वाली दो ट्रेनों को कैंट और वाराणसी सिटी स्टेशन पर टर्मिनेट किया गया है। फिलहाल अप लाइन अभी बाधित है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?