उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में संभल (Sambhal ) से सपा सांसद( Samajwadi Party MP )डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क( Shafiqur Rahman Barq ) के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। बर्क पर भड़काऊ बयान देने और आतंकी संगठन तालिबान ( Taliban) का समर्थन करने का आरोप है। बर्क ने सोमवार को तालिबानियों की तुलना स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की थी। कहा था- जैसे हिंदुस्तान ने अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी थी। वैसे ही तालिबान अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में अमेरिका से आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। तालिबान ने अपने देश को आजाद कराया है।
तालिबानी लड़ाकों की देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ तुलना करने पर समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party MP) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह समेत कई धाराओं में संभल कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर की गई। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है।
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संभल कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सपा सांसद ( Samajwadi Party MP )डॉ. बर्क ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तुलना अफगानिस्तान में आतंक मचा रहे तालिबानी लड़ाकों से की है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि मंगलवार की देर रात को सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और दो अन्य के ख़िलाफ केस दर्ज किया गया है।सांसद ने कुछ मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा था कि तालिबानी अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। जैसे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ाई लड़ी थी।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि तालिबान भारत सरकार द्वारा घोषित एक आतंकवादी संगठन है, इस तरह के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं। उपरोक्त लिखित तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धारा-124 ए, 153ए और 295ए आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना संभल कोतवाली में कल देर रात संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और 2 अन्य के ख़िलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में बताया गया कि इन्होंने तालिबान के संबंध में भड़काऊ बयान दिए, एक मीडिया ब्रीफिंग में तालिबान की तुलना भारत के स्वाधीनता सेनानियों से की गई: चक्रेश मिश्रा, एसपी संभल pic.twitter.com/74fsjGxj8U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?