तालिबान समर्थक हिन्दुस्तानी शायर मुनव्वर राना ( Munawwar Rana ) पर हिंदू आस्था व दलित समाज के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करने को लेकर पीएल भारती ने उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर तहरीर दी जिस पर देर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में सामाजिक सरोकार फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पीएल भारती ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि शायर मुनव्वर राणा ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से की है। हिंदू आस्था व दलितों का अपमान है। महर्षि वाल्मीकि न केवल पवित्र ग्रंथ रामायण के रचनाकार थे बल्कि उन्हें हम भगवान मानकर पूजा करते हैं।
मुनव्वर राणा ( Munawwar Rana ) ने कहा कि तालिबान भी 10 साल बाद बाल्मिकी होंगे। मुनव्वर राणा ने कहा कि बाल्मिकी एक लेखक थे। हिंदू धर्म में तो किसी को भी भगवान कह देते हैं। राणा ने यह टिप्पणी कर हिंदू धर्म पर हमला नहीं बोला है। बल्कि दलित समाज, बाल्मिकी के अनुयायियों और भगवान बाल्मिकी के खिलाफ विष वमन किया है।
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक पीएल भारती की तहरीर पर मुनव्वर राणा( Munawwar Rana ) के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, सार्वजनिक शांति के विरूद्घ अपराध करने व एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा और हिंदू महासभा ने भी तहरीर दी है।
शायर मुनव्वर राना ( Munawwar Rana ) ने आतंकी संगठन तालिबान ( Taliban) का समर्थन किया है। उनका कहना है कि तालिबान ने किसी मुल्क पर हमला तो किया नहीं बल्कि उन्होंने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में अपनी सैन्य ताकत के बलबूते जो सरकार बनाई गई थी उसे ही उखाड़ फेंका है। इस तरह तालिबान ने तो अपने मुल्क को आजाद कराया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?