महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) के नाना पेठ इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को सवार के साथ ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग टोइंग कर ले गए। गुरुवार शाम 5 बजे हुई इस घटना की शुक्रवार को तस्वीरें सामने आने के बाद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने बताया कि बाइक ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी थी और टोइंग के दौरान बाइक सवार जान बूझकर उस पर बैठ गया।
इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आने के बाद अब लोग पुणे( Pune ) ट्रैफिक पुलिस के काम करने के तरीके पर नाराजगी जता रहे हैं। जिस दौरान बाइक सवार को ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग उठा रहे थे, वह कह रहा था,’सर, मेरी बाइक नो-पार्किंग में नहीं है, मैं दो मिनट के लिए सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। मैंने अपनी बाइक पार्क नहीं की है, मैं तुरंत निकल रहा हूं, कृपया मेरे खिलाफ कार्रवाई न करें।’ आरोप यह है कि इतना कहने के बावजूद ट्रैफिक डिपार्टमेंट के लोग नहीं माने और व्यक्ति को बाइक के साथ उठा लिया।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग अब सवाल पूछ रहे हैं कि अगर गलती युवक की है तो भी क्या इस तरह से उसे बाइक के साथ उठाना सही है। अगर वह गिर जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस मामले को लेकर यह भी आरोप लग रहा है कि इसे शूट कर रहे व्यक्ति के साथ भी गाड़ी उठाने वालों ने बदतमीजी की है। पुणे( Pune ) के डीसीपी ट्रैफिक श्रीराम ने कहा, ‘नाना पेठ इलाके में हुई इस घटना की डिटेल रिपोर्ट हमने तलब की है। इसकी जांच में अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?