जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के तीन आंतकवादियों ( 3 Terrorists ) को आवंतीपोरा में मार गिराया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। मारे गए आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। फिलहाल आतंकवादियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। पिछले 24 घंटों के भीतर अवंतीपोरा में यह दूसरी मुठभेड़ थी। इन दोनों मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर किया है।
जानकारी के अनुसार, अवंतीपोरा( Awantipora ) के नागबेरन त्राल के वन इलाके के ऊपरी इलाकों में यह मुठभेड़ चल रही थी। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वन इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया।
आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकी नहीं माने। आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते रहे। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकियों ( 3 Terrorists ) का खात्मा कर दिया।
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के ख्रीव में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकी हिजबुल के हिट स्क्वायड के सदस्य थे जो इलाके में नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे।
दोनों आतंकी कई नागरिक हत्याओं में शामिल थे। इनसे एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि इनके मारे जाने से इलाके में नागरिकों के उत्पीड़न में कमी आएगी।
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार की देर रात पुलिस ने ख्रीव में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना दी। इस पर 50 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस व 185 बटालियन सीआरपीएफ ने रात के एक बजे गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
#TralEncounterUpdate: 03 unidentified #terrorist affiliated with proscribed #terror outfit JeM killed. #Search going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/w528xq1P9G
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 21, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?