उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अंबेडकरनगर ( Ambedkar Nagar ) जिले में घर के बरामदे में सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की उनके ही कलियुगी पुत्र ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विक्षिप्त युवक है। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य घटना से गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त है।
अंबेडकरनगर ( Ambedkar Nagar ) जिले के कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर कला गांव में शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव निवासी सेवानिवृत्त परिषदीय शिक्षक रामसुमेर (75) की हत्या हो जाने की खबर गांव में फैली। ग्रामीण रोने पीटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के बरामदे में चारपाई पर रामसुमेर का खून से लथपथ शव पड़ा है। बगल में ही खून से सनी कुल्हाड़ी लिए उनका ही पुत्र राकेश (30) खड़ा है।
ग्रामीण घटना से स्तब्ध थे तो वहीं परिजनों में रोना पीटना मचा था। ग्रामीणों ने हिम्मत कर आरोपी को कुल्हाड़ी सहित पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कटका पुलिस मौके पर पहुंची। उसने आरोपी को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर पूछताछ में कोई स्पष्ट कारण उभरकर सामने नहीं आया।अंबेडकरनगर ( Ambedkar Nagar ) जिले की पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली गई, जबकि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?