पंजाब (Punjab) के फिरोजपुर ( Firozpur ) जिले के झुंगियां (जंडोली) गांव में अमेरिका से ससुराल आए दामाद ने अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस होने के बाद बीच बचाव करने आई पूर्व सरपंच सास की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पत्नी को तीन गोली मारकर फरार हो गया। ग्रामीण घायल आरोपी की पत्नी को सिविल अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चब्बेवाल की पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है बलवीर कौर पत्नी राजदीप सिंह निवासी फिरोजपुर ( Firozpur ) जिले झुंगिया (जंडोली) की बेटी शवदीप कौर उर्फ राणो की शादी चार साल पहले अमेरिका में रहने वाले मनदीप सिंह निवासी भरसिंघपूरा (जालंधर) के साथ हुई थी और शादी के बाद एक बार वह अपनी सुसराल रह कर गया था।
मनदीप सिंह शनिवार को अपनी ससुराल आया था और रविवार सुबह पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई और इस दौरान वह शवदीप कौर का गला दबाने लगा। पत्नी के चिल्लाने पर उसकी मां बलवीर कौर ने कमरे में जाकर बीच बचाव करने की कोशिश की तो इससे खफा मनदीप सिंह ने अपनी सास को गोली मार दी।
मनदीप सिंह अपनी पत्नी शवदीप कौर को भी गोली मारकर फरार हो गया। मनदीप सिंह ने घर से निकलते समय बाहर से कुंडी लगा दी ताकि कोई घर से बाहर न निकल सके। शवदीप के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि अंदर बलवीर कौर जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि शवदीप तड़प रही थी। उन्होंने जल्दी से गाड़ी का प्रबंध कर सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। बलवीर कौर के गले में लगी गोली उसकी मौत का कारण बनी।
फिरोजपुर ( Firozpur ) जिले की पुलिस ने बताया कि मृतका बलवीर कौर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि इस संबंध में वायरलेस संदेश जारी कर दिया गया है ताकि मनदीप सिंह विदेश न भाग पाए।वहीं वारदात के बाद फरार हुआ मनदीप अपना ग्रीन कार्ड न अन्य दस्तावेज ससुरालियों के घर में ही भूल गया है। उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं मनदीप सिंह गांव के गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पैदल जाता दिखाई दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?