बिहार (Bihar ) में छपरा ( Chapra )जिले के मांझी सीतलपुर गांव में रक्षाबंधन पर सांप को पकड़कर राखी बंधवाने के दौरान एक युवक को सांप ने काट लिया। इसके बाद झाड़फूंक से उसका इलाज किया गया। हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
25 साल का मनमोहन उर्फ भूअर खुद को ओझा बताता था। वह पिछले 10 साल से झाड़फूंक भी करता था। रविवार को वह 2 जहरीले नागों की पूंछ पकड़कर अपनी बहनों से उन्हें राखी बंधवा रहा था। इसी दौरान सांप ने मनमोहन के पैर में डंस लिया।
मांझी छपरा ( Chapra ) सीतलपुर के रहने वाले परिवार के लोग उसका झाड़फूंक से इलाज करने लगे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एकमा ले गए। वहां एंटी-वेनम इंजेक्शन नहीं मिला, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आसपास के गांवों में लोग मनमोहन को सांपों का सच्चा मित्र मानते थे। किसी को अगर सांप काट लेता, तो उसे बड़े आदर से इलाज के लिए बुलाया जाता था। दावा था कि उसके मंत्रों से वो शख्स ठीक भी हो जाता था। ये भी दावा किया जाता है कि मोबाइल पर बात करते हुए भी मनमोहन अपने मंत्रों के सहारे सांप का जहर उतार देता था। स्थानीय लोग उसके ऊपर दैवी कृपा मानते थे। इसलिए आसपास के गांवों में उसका काफी सम्मान था। अभी भी सांप के काटने से मनमोहन की मौत की खबर लोगों के गले नहीं उतर रही है।
मनमोहन सांपों के रेस्क्यू और उनके इलाज के लिए आसपास के जिलों में चर्चित था। छपरा ( Chapra ) समेत आसपास के जिले सिवान और बलिया में सांप पकड़ने के लिए मनमोहन को बुलाया जाता था। वो बेहद ही सावधानी से सांप को पकड़कर उसे जंगल मे छोड़ देता था। मनमोहन घायल सांपों के इलाज के लिए जाना जाता था सभी तरह के घायल सांपों का इलाज कर उसे जंगल मे छोड़ना मनमोहन का मुख्य काम था।
लोगों ने बताया कि सांप के डंसने के बाद जब भुअर की हालत बिगड़ने लगी तो उसने सबसे पहले दोनों सांपों को छोड़ दिया। लोगों को उन्हें मारने से मना कर दिया। भुअर की तीन छोटी बहनें है। मृतक के पिता दिगम्बर साह का निधन दो साल पहले बीमारी के कारण हो गया चुका है। उसके बाद घर की जिम्मेवारी भुअर पर ही थी। बहन सुलोचना कह रही थी कि नाग देवता को राखी बांध कर आशीर्वाद लिया तो नागिन ने भाई को डंस कर उससे छीन लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?