राजस्थान ( Rajasthan ) अलवर (Alwar ) में रहने वाली 32 साल की भारती ने रविवार को फांसी लगा ली। 4 साल पहले सुलभ कंसल से उसकी शादी हुई थी। दोनों ने मैच मेकिंग साइट (शादी डॉट कॉम) से एक-दूसरे को पसंद किया था। पति व सास-ससुर उसे अस्पताल लेकर आए थे। शाम को दिल्ली से माता-पिता ने अलवर आकर पति सहित सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
उनका कहना है कि बेटी से एक दिन पहले ही बात हुई थी। वो दिल्ली आने वाली थी। ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वो आत्महत्या (suicide ) कर सकती है। रविवार सुबह 10 बजे भारती का शव लेकर पति व सास-ससुर अस्पताल पहुंचे थे। उसके पति ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है।
भारती के माता मीना गौतम और पिता सुदेश गौतम ने बताया कि 2017 में दोनों की शादी हुई थी। शादी से पहले सुलभ कंसल ने भारती को बताया था कि उनके पास तेल मिल हैं। बाद में पता लगा ऐसा कुछ नहीं है। शादी के बाद सुलभ हम पर पैसे का दबाव बनाने लग गया। वह भारती को परेशान करता था। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था। कई रिश्तेदारों से भी उसने पैसे ले लिए थे।
भारती के पिता ने बताया कि भारती से रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही बात हुई थी। वह कह रही थी कि साड़ी पैक कर ली है। कुछ अन्य सामान भी लाने को बता रही थी। ऐसा कतई नहीं लगा कि वह आत्महत्या कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति व सास-ससुर ने ही भारती की हत्या की है। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलवर (Alwar ) पुलिस ने बताया कि भारती की 3 साल की एक बेटी है। ससुराल व पीहर पक्ष की ओर से अलग-अलग बात बताई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?