उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर ( Kanpur ) के बिधून गंगापुर कॉलोनी में रक्षाबंधन ( RakshaBandhan) पर भाई को राखी बांधने पहुंची बहन के शरीर पर पिटाई के निशान देख बौखलाए छोटे भाई ने अपने जीजा की गैंती से काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मौके पर ही बैठ गया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर आला-ए-कत्ल बरामद किया है।
कानपुर ( Kanpur )में बीएसएनएल से रिटायर्ड रामबाबू मिश्रा ने अपनी बेटी संध्या की शादी करीब 14 साल पहले पास में ही रहने वाले लोडर चालक भानु बाजपेई (43) से की थी। उनके दो बच्चे अनिकेत (12) व महक (8) हैं।
रामबाबू के अनुसार भानु नशे का आदी था। नशेबाजी का विरोध करने पर शादी के बाद से ही संध्या और भानु का विवाद होने लगा था। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इस दौरान संध्या करीब ढाई साल तक पति से अलग होकर अपने मायके में ही रही थी।
बाद में भानु समझौता कर संध्या को साथ में रखने लगा था, लेकिन नशेबाजी की आदत न छूटने के कारण उनके बीच फिर से विवाद होने लगा। रविवार सुबह रक्षा बंधन पर भानु संध्या को करीब एक किमी दूर स्थित उसके मायके छोड़ कर अपने काम पर निकल गया।
इस बीच मायके में संध्या के छोटे भाई बीए फर्स्ट ईयर के छात्र अनुज मिश्रा (20) ने उसके शरीर पर पिटाई के निशान देखे तो बौखला गया। उसने पहले घर से बाहर जाकर शराब पी। शाम को घर लौटा तो संध्या को लेने पहुंचे भानु से उसकी मुलाकात हो गई।
दोनों के बीच संध्या की पिटाई को लेकर विवाद हुआ। इस बीच अनुज ने पास में रखी गैंती से भानु पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। चीख पुकार सुन कर संध्या व उसके पिता मदद को पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
जीजा की हत्या करने के बाद अनुज बिना किसी अफसोस के उसी कमरे में जमीन पर बैठ गया। संध्या की जब भानु से शादी हुई थी उस वक्त अनुज की उम्र करीब सात वर्ष थी। बचपन से बहन को प्रताड़ित होता देख अनुज के मन में भानु के प्रति कहीं न कहीं जहर भरता गया। रविवार को बहन के शरीर पर चोटों के निशान देख कर वह अपना आपा खो बैठा।
भानु पर गैंती से तब तक हमला किया, जब तब उसके प्राण नहीं निकल गए। ताबड़तोड़ हुए वार से कमरे की छत, दीवारें और आसपास रखा फर्नीचर तक खून से सन गया। रामबाबू के अनुसार घटना के वक्त उनके तीन अन्य बेटे राहुल, राघव व विभु अपने काम से घर के बाहर थे। अगर वे घर में होते तो इतना बड़ा आघात होने से बच जाता।कानपुर ( Kanpur ) पुलिस ने शव के बगल में बेसुध बैठे अनुज को हिरासत में लेने के साथ ही आलकत्ल गैती को कब्जे में ले लिया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत